परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना के शेखपुरवा में बीते होली की रात एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दिया है. आरोपी सत्येंद्र सिंह उर्फ विजय सिंह का 24 वर्षीय पुत्र कौशलेंद्र कुमार सिंह उर्फ भकोली सिंह है. मामले में घायल मनोज कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह (45) ने पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान एमएच नगर थाने के पुअनि अखिलेश सिंह के समक्ष अपना फर्द ब्यान दिया है. घायल ने अपने फर्द बयान में कहा है कि 29 मार्च की रात 11 बजे अपने गाय को रोटी खिलाने के लिए बथान पर गया था. रोटी खिलाकर बथान से लौट रहा था. तभी पड़ोस के युवक कौशलेंद्र कुमार सिंह उर्फ भकोली सिंह ने आकर बोला कि तुम केस को उठा लो नहीं तो जान मार देंगे.
तभी हमलोग के बीच बाता बाती होने लगी. इसी दौरान कौशलेंद्र ने देसी तमंचा से फायर कर दिया. जिससे हमारे बाये हाथ के केहुनी के उपर गोली लग गयी. वहीं उसके साथ एक अन्य युवक ने भी मार मार कह रहा था. रात का अंधेरा होने के कारण में उसे नहीं पहचान पाया. फायरिंग की आवाज सुन लोग हो हल्ला करने लगे. मेरे परिजन मुझे घायल अवस्था में लेकर इलाज के लिए दारौंदा पीएचसी ले गए. जहां चिकित्सकों ने सीवान सदर भेज दिया. उसके बाद मुझे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. जहां मेरा इलाज हो रहा है. वही पुलिस के फर्दबयान दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. गौरतलब हो कि आरोपी के फरार होने की स्थिति में पुलिस ने आरोपी के पिता को उठाकर थाने लायी थी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…