Siwan News

साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी दोषी

एक वर्ष के अंदर आया फैसला

परवेज अख्तर/सिवान:- एडीजे वन मनोज कुमार तिवारी की अदालत में गवाहों की गवाही दोनों पक्षों का बहस सुनने के बाद दरौली थाना के कुम्हटी भिटौली निवासी दीपू ठाकुर को साढ़े तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में दोषी पाया है. बताते चले कि देवरिया जिला के भलुआनी थाना के मुरेड़ा निवासी गुडू शर्मा ने महिला थाना कांड संख्या 10/18 में दिये गये आवेदन में कहा है कि मेरी पत्नी डेढ़ माह से अपने मायके कुम्हटी भिटौली रह रही थी. वह अपने भाई अतूल ठाकुर के घर दो बच्चों के साथ आयी थी. 9 मार्च 2018 को 11.30 बजे दिन में दीपू ठाकुर उम्र 26 वर्ष ने उठा कर अपने घर के कोठरी में ले गया. उसके साथ दुष्कर्म किया. खून से लथपथ बच्ची अपने मां से आपबीती बताई. इस पर मां आरोप के दरवाजा पर उसके मां से कही. मां घटना घटित होने से इंकार किया. लेकिन आरोपी की दोनों भाभी ने घटना की पुष्टि की. तब उसने स्वीकार किया. गांव के लोग पंचायती कर समझौता करना चाह रहे थे. लेकिन पंचायती से नहीं हो सका. कोर्ट में अभियोजन से विशेष एपीपी नरेश सिंह, बचाव पक्ष से अधिवक्ता धनेश्वर पांडे ने अपना अपना पक्ष रखा था. जिस पर कोर्ट ने दोषी पाया. सजा के बिंदु पर आगामी 22 नवंबर को सुनवाई के लिये तिथि निर्धारित किया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026