Siwan News

हत्याकांड में आरोपित को नहीं किया रिमांड, शराब मामले में मिली जमानत

शराब बरामद मामले में जेल में था बंद

सुमंत हत्याकांड में है आरोपित

परवेज अख्तर/सिवान : 31 अगस्त को वैशाखी गांव निवासी सुमंत की हत्या के मामले में आरोपित बोल्डर चौहान शराब मामले में जेल से जमानत पर रिहा हो गया। जेल से छुटने के बाद वह कहां है इसके बारे में कोई नहीं जानता। वहीं दूसरी ओर उसके जमानत पर बाहर आने के बाद सबसे ज्यादा परेशानी सुमंत के परिजनों को होने लगी है। परिजन यह आरोप लगा रहे हैं कि अगर सुमंत हत्याकांड में पुलिस ने बोल्डर से पूछताछ में तेजी दिखाई होती तो वह आज जेल के अंदर रहता। परिजनों ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस ने कांड में बोल्डर को रिमांड नहीं किया, जिसका फायदा बोल्डर को मिल गया और वह शराब मामले में जमानत पर बाहर आ गया।

शोकाकुल परिजन

वहीं दूसरी ओर अब बोल्डर के बाहर आने के बाद वर्तमान सराय ओपी प्रभारी पूर्व प्रभारी पर ही इसका दोष मड़ रहे हैं। उनके अनुसार अगर पूर्व के अनुसंधानकर्ता ने इस मामले में सक्रियता से कार्य किया होता तो आज बोल्डर जेल के अंदर ही होता। फिर भी पुलिस उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। बता दें कि 31 अगस्त को थाना क्षेत्र के मटुक छपरा गांव के समीप वैशाखी निवासी रामायण साह के पुत्र सुमंत कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस कांड में मृतक के पिता के बयान पर एक नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसमें स्थानीय मुखिया पति प्रभुनाथ सिंह, बोल्डर, कालीचरण तथा रंजन कुमार यादव को आरोपित किया गया था। घटना शराब बिक्री का विरोध करने को लेकर हुई थी। घटना के उत्पाद विभाग सिवान की टीम ने बोल्डर चौहान के घर छापेमारी करते हुए उसे 6 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में उत्पाद विभाग की टीम ने थाना कांड संख्या 217/19 दर्ज किया था। अवर निरीक्षक उत्पाद मुन्ना कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026