बड़हरिया थाने से फरार लूट का आरोपित फिर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के लकड़ी-सीवान मुख्य मार्ग पर हुई स्वर्ण कारोबारी से लूट के मामले में हाजत से फरार मुख्य आरोपित को चार दिन की कड़ी मेहनत के बाद सीवान जिला के बाईपास से फिर गिरफ्तार किया गया। लूटकांड का मुख्य आरोपित महादेवा ओपी थाना के सोनालाल सिंह का पुत्र अभिषेक कुमार बताया जाता है। पुलिस को चकमा देकर फिर बाहर भागने के फिराक में था। तभी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। बता दें कि बुधवार की देर शाम को पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। उसके बाद उसे ले जाकर चौकीदारों के ठहराव वाले आवास में बंद कर ताला लगा दिया। लेकिन उसी रात को वह कमरे की खिड़की से फांद कर फरार हो गया था। इस घटना के बाद पुलिस की नींद उड़ गई और दिन रात उसकी तलाश में जुट गई। कई संदिग्ध जगहों पर छापेमारी भी की। लेकिन, शनिवार को तब सफलता मिली जब वह सीवान बाईपास रोड़ में खड़ा था। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस की पूछताछ में अभिषेक ने लूटकांड में संलिप्तता स्वीकार कर ली है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। निशानदेही पर अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बाइक सहित पांच लाख की हुई थी लूट

लकड़ी-सीवान मुख्य मार्ग के भलुई मन्दिर व पनिशरा के बीच 30 जनवरी की शाम को दो बाइक पर सवार चार सशस्त्र अपराधियों ने लकड़ी बाजार के स्वर्ण कारोबारी प्यारेलाल सोनी से बाइक सहित करीब पांच लाख की लूट कर ली थी। घटना को अपराधियों ने तब अंजाम दिया था जब प्यारेलाल सोनी अपनी दुकान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कदम मोड स्थित श्रेया जेवेलर्स को बन्दकर घर वापस लौट रहा था। तभी से पुलिस लगातार अपराधियों के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026