Categories: Siwan News

भाई व भाभी पर चाकू से मारकर घायल करने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सराय ओपी क्षेत्र के चांप उत्तर टोला में पांच मार्च को आपसी विवाद में दो भाई के बीच मारपीट हुई थी। इस दौरान एक भाई ने चाकू से प्रहार कर भाई को घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में घायल मुन्ना महतो ने सराय ओपी में आवेदन देकर अपने भाई आल्हा महतो उर्फ हीरालाल महतो तथा उसकी पत्नी को आरोपित किया है। मुन्ना महतो ने आरोप लगाया है कि उसका भाई आल्हा महतो घर में लगा विद्युत वायर को तोड़ रहा था। इसका विरोध करने पर दोनों में हाथापाई हाे गई। इस दौरान आल्हा महतो ने चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। सराय ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी कर मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024