परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी आशिफ राजा ने थाने में आवेदन देकर तीन हजार रुपये सहित गले का चैन छीन लेने की शिकायत की है. बलुआ गांव निवासी अमीरुल्लाह अंसारी के पुत्र आशिफ राजा ने अपने आवेदन में लिखा है कि घटना के दिन मैं दरौली से पत्तल बेचकर आ रहा था तो किशुनपुरा गांव के समीप ममौर गांव के दो युवकों संग कुछ अन्य ने घेर लिया और पिस्टल का भय दिखाकर कर तीस हजार रुपया व गले का चैन छीन लिया. युवक ने पैसा छिनने वालों की पहचान कर ममौर गांव के दो युवकों को आरोपित किया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…