परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़रम निवासी मुकेश कुमार की पत्नी सोनी देवी ने थाने में आवेदन देकर ससुराल वालों पर पांच लाख नकद व सोने की चेन मांगने का आरोप लगाया है। जिसमें पति मुकेश कुमार, सास रमावती देवी, भसुर राजेश कुमार, गोतनी वैजंती देवी, उसका पुत्र प्रिंस कुमार,
देवर नितेश कुमार,ननद मीना देवी तथा ननदोई शत्रुघ्न प्रसाद को आरोपित
किया है। उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि मेरा मायके बनिया टोली सिवान
में है। मेरी शादी 2007 में बड़रम निवासी रामरतन प्रसाद के पुत्र मुकेश
कुमार से हुई थी। सब कुछ ठीक चल रहा था, परंतु
इसी बीच ससुराल वालों ने दहेज़ के रूप में पांच लाख नकद सोने की चेन मायके
वालों से मांगने के लिए मुझ पर दबाव बनाने लगे। जब मैंने इसका
विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट करने लगे तथा मेरा खाना पीना बंद कर दिया
गया। थानाध्यक्ष श्रीकांत तिवारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा
रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…