परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के हंसुआ गांव निवासी एक महिला ने मारपीट कर घायल कर घर में रखा रुपया निकाल लेने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है. पीड़ित महिला मंजु देवी है जो किशुन यादव की पत्नी है. थाने में दिये आवेदन में कहा है कि 4 अगस्त के करीब 12 बजे अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी. तभी पड़ोस के चंदन यादव व कुंदन यादव और उसकी मां पूनम देवी गाली गलौज देते हुए हाथ में लाठी डंडा लेकर पहुंच गए.
कुछ समझ पाती तब तक हमारे ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिससे घायल होकर गिर पड़ी. तीनों घर का दरवाजा क्षतिग्रस्त कर घर में प्रवेश कर गए. लोन उठाकर रखे गए 37 हजार रुपए निकाल लिया और हजारों रुपए मूल्य के सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया. पति के बाहर रहने पर छेड़खानी करने का प्रयास करते रहते हैं. थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. जांच की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…