Categories: पटना

वीर कुंवर सिंह के वंशज के हत्या मामले में कार्रवाई, 3 सिपाही समेत एक रसोईया गिरफ्तार

पटना: बाबू वीर कुंवर सिंह के वंशज कुंवर रोहित सिंह उर्फ बबलू सिंह के मौत मामले में मौत मामले में भोजपुर एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने इस मामले में शामिल 3 सिपाही और वहां तैनात एक रसोईया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी विनय तिवारी ने कहा कि इस घटना के बाद से पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए एक जांच दल का गठन किया था। जिसमें तमाम बिंदुओं पर जांच किया गया और इस कांड में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि परिजनों के आरोप पर एसपी विनय तिवारी ने एक एसआईटी का गठन किया था। जिसमें 2 दिनों के भीतर इस कांड का खुलासा करते हुए कांड में दोषी पाए गए तीन सीआईटी सिपाहियों को और 1 कुक को जो जगदीशपुर किला में तैनात था, गिरफ्तार कर लिया गया। घटना पिछले 2 दिनों से जगदीशपुर में काफी चर्चा में रहा। जिसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने यह कड़ी कार्रवाई की है। हालांकि घटना के बाद अभी भी इलाके में तनाव का माहौल है।

एसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात आई हैं कि 28 मार्च को रात साढ़े आठ बजे किला में सीआइएटी के जवानों के लिए खाना बनाने वाले रसोइया सद्दाम इद्रीश से कुंवर सिंह और सिपाहियों से बहस हुआ था। रसोइया उस समय जवानों के लिए खाना बनाने गया हुआ था। कुंवर रोहित सिंह नशे और शराब के आदी थे। पूर्व में केस भी हुआ था। किला के पीछे ही रोहित सिंह का घर है। लगातार आना-जाना किले के रास्ते होता था। शराब के नशे में अक्सर सिपाहियों से नोंकझोंक होती थी। उस रात भी नोंकझोंक हुई थी। इसके बाद मारपीट की घटना हुई थी। जिसके बाद कुंवर रोहित संदेहास्पद स्थिति में रेफरल अस्पताल में मौत हो गई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024