Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कारवाई:- हत्या मामले में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को पुलिस कर रही छापेमारी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के असांव थाना क्षेत्र के रामपुर उधो गांव में विवाहिता की हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है, लेकिन आरोपितों के घर से फरार होने के कारण उनकी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।ज्ञात हो कि 13 अक्टूबर की रात विवाहिता अंशु देवी उर्फ लाली देवी की हत्या कर उसके ससुराल वालों ने साक्ष्य मिटाने के लिए शव को नदी में फेंक दिया था। 15 अक्टूबर की सुबह रघुनाथपुर थाना के आदमपुर गांव के समीप सरयू नदी में ग्रामीणों ने शव को देख पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पुलिस वहां पहुंच शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेज दिया था। इस मामले में अंशु देवी की मां नौतन थाना क्षेत्र के मिश्रचक निवासी सरोज देवी असांव थाने में आवेदन देकर अंशु के पति नागेंद्र राम, ससुर श्रीनंद राम, सास सुभावती देवी, भसुर जितेंद्र राम, जेठानी रेशमा देवी सहित तीन-चार अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष इंद्रदेव महतो ने बताया कि इस मामले में मृतका के ससुर श्रीनंद राम एवं पति नागेंद्र राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024