Tarwara Hindi News

बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की क्रियाशीलता आवश्यक-मंजीत सिंह

तरवारा बाजार स्थित जदयू विधायक के आवास पर हुआ सम्मेलन

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के तरवारा बाजार स्थित जदयू विधायक श्यामबहादुर सिंह के आवास जदयू का बड़हरिया विधानसभा स्तरीय सम्मेलन विधानसभा प्रभरी राधेश्याम सहनी व पूर्व विधायक सह क्षेत्रीय संगठन प्रभारी मंजीत सिंह की अध्यक्षता संपन्न हुआ. इस मौके पर पूरे बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र के सभी 298 बूथों के अध्यक्ष व सचिव के साथ ही पचरुखी के प्रखंड अध्यक्ष प्रभुनाथ महतो व बड़हरिया प्रखंड अध्यक्ष माधव सिंह आदि की मौजूदगी में चुनाव में जदयू के कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर विशेष चर्चा हुई. अपने अध्यक्षीय संबोधन में पूर्व विधायक मंजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कस लेने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी बूथस्तर तक अपनी पैठ तभी जमा सकती है,जब हमारे कार्यकर्ता अधिक क्रियाशील रहेंगे. कार्यकर्ताओं के बेगैर संगठन अधूरा है. सभा को स्थानीय जदयू विधायक श्यामबहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल, जिला संगठन प्रभारी ईं सत्येंद्र कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष मुर्तुजा अली कैसर, राज्य परिषद सदस्य निकेशचंद्र तिवारी आदि ने संबोधित किया. इस मौके पर जदयू महिला सेल की जिलाध्यक्ष सह जिप अध्यक्ष संगीता यादव, विजय प्रसाद वर्मा, पूर्व प्रमुख नंदलाल राम,मुर्तुज़ा अली पैगाम, माधो सिंह, महासचिव अब्दुल करीम रिजवी,अमीरुल्लाह सैफी, पूर्व जिला पार्षद संजय राम, आमोद प्रियदर्शी, प्रभुनाथ महतो, मुखिया राजीव सिंह,मनोरंजन सिंह, अशोक प्रसाद, विनोद सिंह, चंदेश्वर मांझी, सुनील सौरभ,जुनैद रिजवी, कलामुद्दीन सैफी,अनवर सैफी,ठाकुर अमरजीत सिंह,उमाशंकर सिंह, पप्पू राम,भोला सिंह, तेरस प्रसाद, मनीरउल हक अंसारी,रामेश्वर सिंह, महावीर प्रसाद सहित बड़ी संख्या में जदयू नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026