Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में पांच लोगों के पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन अलर्ट

परवेज अख्तर/सिवान : मंगलवार की देर शाम रघुनाथपुर प्रखंड के एक गांव के एक ही परिवार के पांच लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने की सूचना पर जहां गांव के लोग सतर्क हैं वहीं प्रशासन भी अलर्ट मोड में है। प्रशासनिक
अधिकारियों ने यहां कैंप करना शुरू कर दिया है। सभी लोग लॉकडाउन का पालन
करते हुए अपने-अपने घरों में दुबके हुए हैं। गांव में गत शुक्रवार को एक
व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद पूरा गांव चिंतित था, इसके
बाद मंगलवार को परिवार के चार अन्य सदस्यों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिलने
के बाद गांव के लोगों की चिंता और बढ़ गई है। गांव में कोरोना का
संक्रमित मरीज मिलने के बाद से तीन किलोमीटर परिधि वाले क्षेत्र को
कंटेंमेंट जोन घोषित कर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। कंटेंमेंट
जोन घोषित होने के बाद से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। स्वास्थ्य
विभाग द्वारा पंचायत के सभी गांवों के लोगो का थर्मल स्क्रीनिंग कराई
जाने की तैयारी की जा रही है, ताकि संक्रमित लोगो की पहचान हो सके।

गांव की सभी गलियों को किया गया सील

कोरोना संक्रमित व्यक्ति की पहचान होने के बाद तीन किलोमीटर परिधि वाले
क्षेत्रों काे सील कर दिया गया है। साथ ही आने जाने वालों पर पूरी तरह से
पाबंदी लगा दी गई है। गांव में आने वाली सड़क को चारों तरफ से बांस-बल्ली
बांध कर आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दिया गया है।

1809 घरों के दरवाजे पर चिपकाया गया होम क्वारंटाइन का निर्देश

गांव के सभी 1809 घरों के मुख्य दरवाजों पर स्थानीय प्रशासन द्वारा होम
क्वारंटाइन की सूचना चिपका दी गई है। आम लोगों को संक्रमित मरीज के
दरवाजे पर नहीं जाने की अपील की जा रही है। लोगों को घरों में रहने व
लॉकडाउन का पालन करने की भी अपील की जा रही है। बता दें कि पंजवार पंचायत
की कुल जनसंख्या 11546 है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026