परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के नौतन थाना क्षेत्र के स्थानीय गंभीरपुर अहीर टोली में अतिक्रमण हटाने गए प्रशासनिक अधिकारियों को तीसरी बार भी असफलता ही हाथ लगी। इस बार तो प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष ही दो पक्ष इसका विरोध करने लगे। थक हार कर शाम तक जब अतिक्रमण हटाने में सफलता नहीं मिली तो अधिकारी बैरंग वापस लौट गए। ज्ञात हो कि सीओ, बीडीओ, हल्का कर्मचारी एवं पुलिस सोमवार की सुबह जेसीबी लेकर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर अहिर टोली में रामजन्म गोड़ के घर की ओर जाने वाली सड़क से अतिक्रमण हटाने गए थे, लेकिन दो पक्ष के विरोध के चलते शाम तक अतिक्रमण हटाने में विफल रहे। सीओ रवींद्र मिश्र, बीडीओ प्रशांत कुमार एवं थाने की पुलिस शाम तक अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया, लेकिन दो पक्ष के विरोध के करते अतिक्रमण नहीं हट पाया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…