सिवान में रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रांगण में हो रही निजी निर्माण पर प्रशासन ने लगाई रोक

परवेज अख्तर/सीवान: रेड क्रॉस सोसाइटी परिसर में हो रहे निजी निर्माण पर स्थानीय प्रशासन ने रोक लगा दिया. प्रशासन का कहना है कि इस भूमि पर तकरीबन 40 से 50 वर्ष पहले से ही रेड क्रॉस सोसाइटी की भवन बनी हुई है और इस भूमि पर रेड क्रॉस सोसाइटी का कब्जा है. लेकिन वही भू मालिक का कहना है कि यह में जमीन मेरे पूर्वजों की है और मेरे पास इस जमीन के सारे कागजात मौजूद हैं बावजूद इस निजी निर्माण कार्य को प्रशासन द्वारा रोक दिया गया. बताते चलें कि भू मालिक ने स्थानीय सीओ को अपने दस्तावेज के अनुसार भूमि की माफी के लिए गुहार लगाई थी. जिसके बाद स्थानीय सीओ के आदेश पर जमीन की मापी की गई थी.

जिसके बाद जब भू मालिक द्वारा गुरुवार को रेड क्रॉस सोसाइटी के परिसर में अपने जमीन पर कब्जा कि जा रही थी तब तक रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव रत्नेश सिंह ने आपत्ति जताते हुए इसे रोक लगाने की बात कही और उन्होंने रोक लगाते हुए कहा कि यदि यह जमीन का मापी हो चुका है और यह मेरे परिसर के अंदर है तो आपको परमिशन मिला है तो उसका पत्र हमको भी दीजिए कि इस परिसर में इतना भूमि आपके कब्जे में है और इसे आप छोड़िए. लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इस संस्था का पदेन अध्यक्ष जिला अधिकारी होते हैं और उनके द्वारा हमें कोई पत्र नहीं मिला है कि संस्था के अंदर इतना जमीन दूसरे का है और इसे आपको छोड़ना है .जिसको लेकर मैंने आपत्ति जताई कि हमें आप पत्र दें जिसके बाद अपना काम करवाएं .वही भू मालिक डॉक्टर शरीक ने कहा कि यह जमीन मेरी पुश्तैनी जमीन है.

जो रेड क्रॉस के कब्जे में है और कई बार रेडक्रॉस द्वारा इस जमीन की पेपर की मांग किया गया था .लेकिन पेपर देने में असमर्थ रहा .फिर हम लोगों ने मापी का समय भी दिया और सीओ से रिपोर्ट मांगी तो सर्वे नंबर के आधार पर रिपोर्ट मिला की जमाबंदी आपके नाम पर है. उन्होंने यह भी कहा कि यहां पर मेरा 12 कट्ठा कुछ धुर जमीन है. जिसके बाद इसकी सूचना रेड क्रॉस अधिकारियों द्वारा स्थानीय एसडीएम और एसडीपीओ को दी गई और दोनों पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कार्य को बंद करा दिए और संध्या में एक मीटिंग के दौरान इस पर चर्चा करने की बात कहते हुए पेपर की मांग किया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026