परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हुसैनगंज प्रखंड के शाहबाजपुर निवासी हरिहर चौधरी द्वारा 3 कट्ठा गैरमजरूआ आम रास्ता का अतिक्रमण कर लिया गया था। इस पर ईंट की दीवार पर करकटनुमा मकान बनाकर रास्ता को अवरुद्ध कर दिया गया था। इसको लेकर न्यायालय में यह मामला 2015 से लंबित था। उच्च न्यायालय पटना के आदेश पर सीडब्लू जेसी संख्या 3918/15 के पारित आदेश के आलोक में सोमवार को अंचलाधिकारी सिद्धनाथ सिंह ने जेसीबी के माध्यम से तोड़वाकर रास्ता को साफ कराया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष इजहरूल हक खान, मुखिया हरेराम यादव एवं जिला से आई प्रशासन मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…