परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के कल्याणपुर के माले नेता और खेग्रामस के प्रखंड अध्यक्ष जमादार मांझी की हत्या सामंती बर्बरता की पराकाष्ठा है। उक्त बातें भाकपा माले जिला कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा ने कही। वहीं जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा, दरौली विधायक सत्यदेव राम सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि हत्यारे की गिरफ्तारी अगर एक सप्ताह में नहीं होती है तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
इस दौरान विधायक दल के उपनेता ने कहा कि मंगलवार को संविधान निर्माता बाबा साहब डा. आंबेडकर की स्मृति दिवस है। वहीं पिछले दो साल से हम सभी उनकी प्रतिमा स्थापित करने के लिए सरकार से अनुनय विनय करते रहे हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। ऐसे में हजारों की संख्या में लोग बाबा साहब की आदमकद मूर्ति को लेकर दरौली प्रखंड परिसर तक मार्च करेंगे और हर हाल में दरौली प्रखंड परिसर में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…