परवेज अख्तर/सिवान : लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने को ले पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। प्रशासन द्वारा बुधवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में अभियान चलाकर अनावश्यक बाइक से घूमने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की है।
कहीं-कहीं बाइक वालों से उठा-बैठक कराई तो कहीं उनकी बाइक जब्त की कार्रवाई की है तो कहीं उनसे जुर्माना की वसूली की गई है। जानकारी के अनुसार महाराजगंज शहर की सड़क पर बेवजह चक्कर काटने वालों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आई।
पुलिस द्वारा पकड़े गए आठ बाइक चालकों का चालान काटा गया और दोबारा ऐसा नहीं करने के लिए उठा-बैठक कराई गई। शहर के रामलखन सिंह चौक, राजेंद्र चौक, नखास चौक, शहीद चौक पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चला कर बिना किसी वजह से घर से बाहर घूमने निकलने बाइक चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…