सिवान के जेपी चौक से बबुनिया मोड़ पर अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण जमाए अतिक्रमणकारियों पर बुधवार को प्रशासन ने कार्रवाई की। अतिक्रमण हटाने के दौरान जेसीबीसी से पक्की सीढ़ीयों को तोड़ा गया। वहीं फुटपाथ व नाला पर अतिक्रमण जमाए दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया। करीब तीन घंटे तक चले अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद मुख्य सड़कें चौड़ी दिखने लगी। इस दौरान जेपी चौक से लेकर अस्पताल मोड़ होते हुए बबुनिया मोड़ तक सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाया गया है। अतिक्रमण हटाने के दौरान अतिक्रमणकारियों के बीच अफरातफरी मची रही। वहीं कार्रवाई होते देख अतिक्रमणकारी अपनी अपनी दुकानें व ठेले को हटाते दिखे। अधिकारियों ने विभिन्न दुकानों के आगे लगे होर्डिंग, बोर्ड व एस्बेस्टस लगा कर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से तोड़वा दिया। इस दौरान हल्के विरोध का भी सामना करना पड़ा।

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोबारा अतिक्रमण हुआ तो उनके खिलाफ एफआइआर की कार्रवाई की जाएगी। कहा कि अतिक्रमण के कारण शहरी क्षेत्र में हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है। इससे आम जनजीवन पर असर पड़ता दिखता है। इलाज करवाने के लिए अस्पताल जाने वाले लोग, सरकारी व प्राइवेट दफ्तरों में काम करने वाले लोगों, बाजार में खरीदारी करने वाले लोगों को जाम की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बताया कि इसके बाद शहर के गल्ला मंडी व तेलहट्टा बाजार में अतिक्रमण खाली कराया जाएगा। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जिला पुलिस बल के महिला व पुरुष जवान सहित पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026