परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के दरौंदा प्रखंड के कौथुआ सारंगपुर गांव में शुक्रवार को अंचलाधिकारी पारसनाथ रायव थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. बताते चलें कि यह अतिक्रमण जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में हटाया गया. गौरतलब हो कि पिछले कई माह से प्रखंड के कौथुआ सारंगपुर गांव में तलाब के किनारे सरकारी जमीन स्थित है जिस जमीन पर अतिक्रमणकारियों के द्वारा बार-बार झोपड़ीनुमा घर बनाकर भूमि का अतिक्रमण कर लिया जाता है. अंचला अधिकारी ने बताया कि इसी जमीन पर पिछले कई बार भी अतिक्रमण हटाया जा चुका है. हालांकि यहां के कुछ ऐसे लोग हैं जो मानने को तैयार नहीं है. बताया गया कि अतिक्रमण हटाने के तरीके बाद अतिक्रमण कर लिया जाता है. इसी के आलोक में शुक्रवार को थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह तथा अंचलाधिकारी पारसनाथ राय ने संयुक्त रूप से दल बल के साथ पहुंचे मौके पर अतिक्रमण हटाया. साथ ही उन्होंने अतिक्रमणकारियों को यह सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि अबकी बार अगर अतिक्रमण किया गया तो उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…