✍️परवेज अख्तर/सिवान: पूर्वोत्तर रेलवे के दारौंदा जंक्शन पर शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव ने पंहुचे। हालांकि निरीक्षण के लिए करीब 20 मिनट तक दारौंदा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो पर स्पेशल ट्रेन खड़ी रही। परंतु यहां प्लेटफार्म पर नहीं उतरे। इसके अलावा इसके साथ आए अधिकारी प्लेटफार्म पर चहलकदमी करते रहे।
जब एडीआरएम ट्रेन से नहीं उतरे तो ग्रामीणों ने अधीनस्थ अधिकारी को गाड़ी संख्या 11124 अप ग्वालियर एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 14618 डाउन जनसेवा एक्सप्रेस के लिए ज्ञापन देने की मांग की। अधिकारियों ने ग्रामीणों का संदेश डीआरएम तक पहुंचाया, तत्काल डीआरएम के पीआरओ संतोष कुमार ग्रामीण से आकर मिले और ग्रामीणों का ज्ञापन स्वीकार किया। 20 मिनट ठहरने के बाद स्पेशल ट्रेन महाराजगंज की तरफ चली गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…