सिवान जंक्शन पर एडीआरएम ने किया रनिंग रूम का निरीक्षण

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के अपर मंडल रेल प्रबंधक आरके सिंह ने सोमवार की देर शाम सिवान जंक्शन एवं रनिंग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं को देख आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एडीआरएम के निरीक्षण के दौरान कर्मियों के पसीने छूटते रहे। निरीक्षण के दौरान एडीआरएम ने रनिंग रूम में साफ सफाई, पीने के पानी की व्यवस्था, रेल चालक तथा रेलवे गार्ड के सोने के कमरे, बेड, चादर, रसोई घर की साफ सफाई, बैठने तथा खाने के स्थान का जायजा लिया। एडीआरएम ने लगभग चार घंटे तक जंक्शन की व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने रनिंग कर्मचारियों को रनिंग रूम में और अच्छी सुविधाएं दिए जाने का आश्वासन दिया। बरसात में छतों की सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सर्कुलेटिंग एरिया में पानी लगा देखकर उसकी निकासी के लिए दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों को सुधारने के निर्देश दिए तथा इन खामियों को दूर करने के बाद उनकी सूचना देने को कहा। उन्होंने जंक्शन के चारों प्लेटफार्म का निरीक्षण किया व यात्री सुविधाओं को देखा व कमियों को दूर करने का निर्देश दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026