परवेज़ अख्तर/सिवान :- महादेवा ओपी में पदस्थापित अवर निरीक्षक द्वारा अधिवक्ता सह पत्रकार के घर पर जाकर केस उठा लेेने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले को ले अधिवक्ता ने एसपी नवीन चंद्र झा को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। महादेवा ओपी क्षेत्र के मिशन कंपाउंड निवासी अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम घर पर लगे फसल को पानी दे रहा था कि तभी महादेवा ओपी के पूर्व थानाध्यक्ष अवर निरीक्षक पकंज कुमार ठाकुर व अन्य चार से पांच की संख्या में पुलिस बल मेरे गेट के सामने आकर रुके जहां एसआई द्वारा मुझे आवाज देकर बोले कि मेरे ऊपर जो परिवाद पत्र कोट में किये हो उसे उठा लो मेरे द्वारा मना करने पर उनके द्वारा धमकी भरे लहजे में कहा गया कि बर्बाद कर दंगे। उक्त सारे घटना सीसी कैमर में कैद है। वहीं इस मामले में एसआइ पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि धमकी वाली बात गलत है। मेरे ऊपर गलत आरोप लगा रहे है इस तरह का कोई बात नहीं है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…