Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

न्यायालय को शुरू करने को ले अधिवक्ताओं का धरना नौवें दिन

परवेज अख्तर/सिवान : अनुमंडल मुख्यालय में व्यवहार न्यायालय को शुरू करने को ले अनुमंडल अधिवक्ता संघ का धरना बुधवार को नौवें दिन भी जारी रहा। अधिवक्ता अपनी मांगों को ले भूख हड़ताल पर रहे। इसकी सूचना मिलने पर सांसद जनार्दन सिग्रीवाल ने अनुमंडल कार्यालय परिसर में पहुंचकर अधिवक्ताओं से वार्ता की। उन्होंने अधिवक्ताओं से कहा कि मेरी तमन्ना है कि यहां व्यवहार न्यायालय का कार्य शुरू हो जिससे क्षेत्र के लोगों को अपने कार्य निष्पादन में सुविधा मिले। उन्होंने कहा कि इसके लिए वे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री से मिलकर व्यवहार न्यायालय शुरू कराने के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने धरना स्थल से ही प्रधान सचिव से बात कर इसे शुरू कराने को कहा। सांसद ने अधिवक्ताओं से कहा कि मैं आपके साथ हैं। संघ के सचिव दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि हमलोग नौ दिनों से धरना पर बैठे हैं। सिर्फ आश्वासन मिल रहा है।भूख हड़ताल में अधिवक्ता आमोद कुमार भानू, राजकिशोर शर्मा, पी पी रंजन द्बिवेदी,चितरंजन सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, गजेंद्र सिंह, वशिष्ठ कुमार सिंह, ओमप्रकाश, अनील कुमार सिंह,उमाकांत यादव, रश्मि कुमारी, केके सिंह, चितरंजन सिंह, सुरेंद्र सिंह,प्रेमनाथ प्रसाद, अमरेश सिंह, अखिलेंद्र सिंह, जयप्रकाश सिंह, करुणाकांत सिंह, बसंत उपाध्याय, मनोज कुमार सिंह, नीरज कुमार, प्रभात कुमार सिंह,भारत भूषण भाष्कर, रविकांत उपाध्याय, विजय तिवारी आदि शामिल थे। सांसद ने चंद्रशेखर पुस्तकालय में बने व्यवहार न्यायालय के भवन निर्माण का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह,मदन यादव, प्रभात सिंह, संजय सिंह राजपूत, राकेश कुमार,पतिराम सिंह, रिंशु पांडेय, दयाशंकर द्विवेदी आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026