परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरिहांस निवासी हरिशंकर साह को पुलिस ने मंगलवार की रात छापेमारी कर गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक कांड संख्या 69/2019 का अभियुक्त है। उस पर पिछले वर्ष 12 फरवरी को गांव के ही युवक जितेंद्र राम के सिर पर गड़ासी से जानलेवा हमला करने का आरोप है। इस केस में अब तक चार अभियुक्तों को जमानत मिल चुकी है।
दो अभियुक्त फरार चल रहे थे, जिसमें एक आरोपित को डेढ़ साल बाद पकड़ने में पुलिस सफल रही है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि इस केस में 6 अभियुक्तों में 4 का जमानत हो चुकी है। एक अभियुक्त पकड़ा जा चुका है तथा एक अफरोज नामक आरोपित अभी भी फरार चल रहा है। उसकी भी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…