परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के जी. बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के भलुवाड़ा गांव में बकरी चराने को लेकर बाबूधन रॉय व नबी रसूल राय के बीच शनिवार को मारपीट हुई थी. मारपीट की घटना को सुनकर बाबुधन राय के बहनोई रसीद बड़हरिया थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी राय अपने परिवार के साथ शनिवार की देर संध्या ससुराल पहुंच कर अभी दरवाजे पर बैठ कर झगड़ा सुलझाने के लिए समझौते के लिए बात सुन रहे थे. इसी दौरान गांव निवासी नबी रसूल राय, मुन्ना राय, बाबुजान राय व परवेज़ राय ने मारपीट कर रसीद राय, आयशा खातुन व जुमाद्दीन को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस घटना में घायल जुमाद्दीन की इलाज के क्रम में मौत हो गयी. इस मामले में मृतक के पिता रसीद राय ने भलुवाड़ा गाव निवासी नबी रसूल राय, मुन्ना राय, बाबूजान राय व परवेज़ राय को नामजद किया है. पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…