Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

आखिर अब तक क्यों है शहर के कई मोहल्लों में जलजमाव, नगर परिषद नहीं कर रहा निकासी का उपाय

परवेज़ अख्तर/सिवान:- एक तरफ लोग जहां कोरोना वायरस के संक्रमण से परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर कई मोहल्लों में जलजमाव ने परेशानी दोगुनी कर दी है। नगर परिषद की सुस्ती के चलते गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों पर जलजमाव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शहर के मुख्य सड़क सहित विभिन्न मोहल्लों में जलजमाव व नाला का पानी सड़क पर जमा होने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। शहरी क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण अक्सर बारिश के कारण सड़क पर जलजमाव की स्थिति बन जाती है। शहर के अधिकतर सड़कों पर जलजमाव व नाले का गंदा बहता दिख जा रहा है। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 34, वार्ड संख्या 17, वार्ड संख्या 37 व 38 सहित कई मोहल्लों के सड़कों पर जलजमाव आम बात हो गई है।

जहां अभी भी जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। संक्रामक बीमारियों का सताने लगा है डर : नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्ड व मोहल्लों में बरसात और नाले का पानी जमा होने से मच्छरों की तादात बढ़ गई है, जिसके कारण लोग दिन व रात को जाग कर बिता रहे हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी कोई सबक नहीं ले रहे। हालात यह है कि मच्छरों ने लोगों का सुख चैन छीन रखा है। और साथ ही स्थानीय लोगों को डेंगू व डायरिया जैसी संक्रामक बीमारियों का डर सताने लगा है। क्या कहते हैं जिम्मेदार : अधिकांश मुहल्लों में पंपसेट द्वारा पानी को निकाला गया है, साथ ही नालों की सफाई भी कराई गई है। मच्छरों से बचाव के लिए वार्ड की गलियों में दवा का भी छिड़काव कराया गया है। जल्द ही जलजमाव से लोगों को निजात मिल जाएगी। अमरेंद्र कुमार, नगर प्रबंधक, नगर परिषद सिवान

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026