Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

उपायुक्त बनने के बाद गांव आने पर सांसद ने किया स्वागत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी प्रखंड के मखनुपुर पंचायत इसी गांव अभिषेक आनंद आयकर उपायुक्त बनने के बाद पहली बार गुरुवार को गांव पहुंचे। जहां सांसद ओमप्रकाश यादव सहित ग्रामीणों ने माला पहना कर स्वागत किया। आयकर उपायुक्त के पद पर इनका सिलेक्शन होने के बाद दिल्ली में पो¨स्टग हुई थी। छुट्टी नहीं मिलने से वे गांव नहीं आ रहे थे। इनके परिजन सहित गांव के लोग गांव आने का इंतजार कर रहे थे। अभिषेक आनंद ने अपनी पढ़ाई-लिखाई पटना कंकड़बाग में रहकर पूरी की। इनके दो भाई है, इनसे छोटा भाई अजितेश आनंद अमेरिका में इंजीनियर है। जबकि उनके पिता अनुरुद्ध पांडेय रिजर्व बैंक के असिटेंट जोनल मैनेजर के पद से रिटायर्ड हैं। मौके पर सांसद से ग्रामीणों ने विकास पर जोर देने का आग्रह किया। सांसद ने सरकार की सारी योजनाओं को ग्रामीणों से अवगत कराया। मौके पर बीडीसी प्रकाश पांडेय, रंजीत पांडेय, गोपाल जी शर्मा, दुर्गा मांझी, देवानंद पांडेय, दरोगा प्रसाद, भरत प्रसाद, रामदेव ठाकुर, हरिचंद्र ठाकुर सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026