परवेज अख्तर/सिवान :- शहर के बीचोंबीच से गुजरी एनएच में तीन किमी तक पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य पथ निर्माण विभाग करने वाला है, लेकिन इस कार्य के शुरू होने में गोपालगंज मोड़ से लेकर छोटपुर तक सड़क की दोनों तरफ कुछ जगहों पर अतिक्रमण के कारण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है. अतिक्रमण के कारण ही कार्य को अभी शुरू नहीं किया गया है. इसको लेकर पथ निर्माण विभाग की तरफ से विभिन्न अधिकारियों को पूर्व में कई बार पत्र भेजा जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है. गौर करने वाली बात है कि गोपालगंज मोड़ से लेकर छोटपुर तक जर्जर सड़क का निर्माण हो चुका है.
जेपी चौक महादेवा सड़क में पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है. इसमें भी जीरो माइल से 3.8 किमी पेवर ब्लॉक लगाया जाना है. जिसमें दो किमी से अधिक पेवर ब्लॉक लगाया जा चुका है. कार्यपालक अभियंता प्रभाष चंद्र ने कहा कि नाला का निर्माण होते ही मिट्टी बराबर कर पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा. नाला का निर्माण नगर परिषद द्वारा कराया जा रहा है. नाला निर्माण के पूर्व पेवर ब्लॉक लगेगा तो जलजमाव से धसने की संभावना है. पहले जल निकासी की व्यवस्था जरूरी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…