Categories: पटना

पत्नी से विवाद के बाद ससुराल वालों ने दामाद का कॉलर पकड़ा, बेइज्जती से परेशान युवक ने की आत्महत्या

पटना: नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के मड़ाहारा गांव में गुरुवार की शाम एक युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक वृजन्दन पासवान का 28 वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार है। घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि भैया-भाभी में किसी बात को लेकर गुरुवार को नोक-झोंक हुई थी। तभी फोन पर भाभी विनीता कुमारी ने अपने पिता अस्थावां थाना क्षेत्र के गोदाय विगहा निवासी कैलाश पासवान को फोन कर नूरसराय बुला लिया।

भाभी के पिता मां और भाई ने नूरसराय थाना पहुंचकर अपनी बेटी को फोन कर बुलाया और कहा कि पति के ऊपर एफआईआर कर दो। इसपर भाभी ने एफआईआर करने से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें अपने पति के साथ ही रहना है। इसके बाद लड़की के मायके वाले नूरसराय पुलिस के साथ अपनी बेटी के ससुराल पहुंच गए।

आस पड़ोस के सामने सास ने अपने दामाद का कॉलर पकड़ लिया और बदतमीजी करते हुए लड़के के ससुर और साले ने गाली गलौज की और देख लेने की धमकी दी। इसके बाद लड़के के ससुराल वाले वहां से वापस अपने घर चले गए। गांव वालों के सामने युवक अपनी बेइज्जती झेल नहीं पाया और बीती शाम कमरे में जाकर बंद हो गया।

काफी देर तक कमरे में बंद रहने के कारण युवक के घर वाले परेशान हो गए हैं। जब युवक की मां ने कमरे में झांक कर देखा तो बेटा फंदे से लटका हुआ था। जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। मृतक की शादी 2015 में विनीता कुमारी के साथ हुई थी। जिससे 5 साल और 3 साल के 2 बेटे हैं।

थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव में पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। अभी तक किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026