Categories: नौतन

नौतन में विवाहिता की हत्या कर शव को जलाया, दामाद सहित पांच आरोपित

  • मामला थाना क्षेत्र के सागरा गांव का
  • मौके पर पहुंचे मृतक के पिता को ससुराल वालों ने पीटा

परवेज अख्तर/सिवान :
जिले के नौतन थाना क्षेत्र के सागरा गांव में दहेज के लिये एक विवाहिता की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. इतना ही नहीं ससुरालियों ने साक्ष्य मिटाने के लिये विवाहिता के शव को जला भी दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतक के पिता ने जब शव जलाने का विरोध किया तो, विवाहिता के ससुरल वालों ने मारपीट भी की. मामले में पीड़ित पिता ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी की बात कही है.

इधर थाने में दिये आवेदन में विवाहिता के पिता आंदर थाना क्षेत्र के नारयणपुर गांव निवासी सुभाष पड़ित ने कहा है कि मेरी पुत्री पिंकी की शादी सागरा गांव निवासी रामपुकार पड़ित के पुत्र अभिषेक पड़ित के साथ हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार 8 मार्च 2020 को हुई थी. शादी के बाद से ही ससुरालियों द्वारा एक लाख रुपये दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित कर रहे थे. समझा बुझाकर पिंकी को ससुराल में रखा गया था. इसी बीच शनिवार को सागरा से फोन आया कि आपकी बेटी की हत्या कर शव क़ो जलाया जा रहा है.

पीड़ित पिता ने कहा है कि सूचना पाते ही जब अपने बेटे बाल्मीकि पड़ित के साथ पहुंचे तो देखा कि 15 की संख्या में लोग मेरी पुत्री के शव क़ो जला रहे हैं. जब विरोध किया तो मेरे साथ और मेरे पुत्र के साथ मारपीट कर मोबाइल छीन लिया गया. आवेदन में दामाद अभिषेक पड़ित सहित रामपुकार पंड़ित, उमेश पंड़ित, अविनाश पड़ित और उर्मिला देवी सहित 10 से 15 अज्ञात को आरापित किया है. मृतक पिंकी देवी को चार माह का एक बच्चा भी है. थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. पांच नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाही की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026