Categories: छपरा

छपरा में महिला की हत्या कर शव को नहर में फेंका, जांच में जुटी पुलिस

छपरा: जिले के एकमा पुलिस ने दाहा नदी उदगह सिंचाई योजना के पाइपलाइन के अन्दर से कोहड़गढ़ गांव के समीप से एक अज्ञात 45 वर्षीय महिला का शव बरामद किया है. बताया जाता है कि एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी ने आवश्यक कानून प्रक्रिया को पूरी करने के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है.

क्षेत्र में चर्चा है कि महिला की हत्या कर साक्ष्य को छिपाने के उद्देश्य से शव को पाइपलाइन के अन्दर हत्यारों के द्वारा रख दिया गया है. आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह में दौड़ने गये युवकों ने दुर्गंध आने पर सारण गंडक नहर व पाइपलाइन के भीतर घुसकर महिला की शव को देखकर आश्चर्यचकित हो गये. युवकों ने तत्काल एकमा पुलिस को इस घटना की सूचना दिया.

पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आसपास के युवकों के सहयोग से शव को पाइपलाइन के अन्दर से बाहर निकाला और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. क्षेत्र में इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024