दरौली में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंका

  • कई वर्षों से मृतक करता था एक युवती से प्रेम
  • दरौली ताल के चकदह नहर में अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के ताल के चकदह नहर में एक युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकरा गांव निवासी शमसुद्दीन मियां के पुत्र असलम अंसारी के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार दरौली ताल क्षेत्र के कुछ महिलाओं ने रोज की भांति सुबह शौच के लिए चकदह नहर की तरफ गई थी. इसी दौरान आसपास कुछ कपड़े और जूते दिखाई दिए. जिसके बाद महिलाओं ने कुछ दूरी पर आगे बढ़ कर देखा तो नहर में एक युवक का नग्न अवस्था में शव पड़ा हुआ था. जिसके बाद महिलाओं ने घर जाकर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी. जानकारी मिलते ही परिजनों ने गांव के लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो एक युवक का शव नहर के बीचों-बीच नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था. वहां उपस्थित ग्रामीणों ने नजदीक से देखा तो पाया कि युवक का शरीर नग्न अवस्था में था. उसके शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोट के निशान थे. मुंह-नाक से खून निकल रहा था. आस पास की स्थिति को ग्रामीणों ने देखा परखा तो पता चला कि उसके जूते कपड़े अलग-अलग जगहों पर पड़े हुए थे. पल भर में देखते ही देखते इस घटना की खबर आग की तरह फैल गई. घटना स्थल पर भाड़ी भीड़ इकट्ठा हो गयी. घटना की संपूर्ण जानकारी दरौली थाना को फोन के माध्यम से दिया गया. जानकारी मिलते ही दरौली थनाध्यक्ष रितेश मंडल दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों से जानकारी लिया तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

प्रेम प्रसंग में हुई हैं युवक की हत्या

युवक का उम्र और मृत अवस्था को देखते हुए ग्रामीणों द्वारा प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई जा रही है. ग्रामीणों ने अंदेशा जाहिर करते हुए कहा कि युवक की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग अथवा किसी प्रकार की दुश्मनी हो सकती है. युवक की हत्या जिस तरीके से की गई है, उसमें कई लोग शामिल हो सकते हैं. पुलिस द्वारा शव को सही तरीके से देखा गया तो चेहरे, पीठ, हाथ और गर्दन पर गंभीर चोट के निशान थे. पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या मारपीट करने के बाद गला दबा कर करने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है. अभी फिलहाल पुरे क्षेत्र में इस घटना ने सनसनी फैला दी हैं.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

प्रथम दृष्टया युवक की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग ही दिख रहा है. पुलिस अलग अलग तरीकों से सभी पहलु तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, और जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा.

रितेश कुमार मंडल, थानाध्यक्ष, दरौली

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026