Categories: पटना

हारने के बाद महिला प्रत्याशी ने मतगणना केंद्र पर किया हंगामा, EVM से छेड़छाड़ का लगाया आरोप

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले में मंगलवार को चुनाव में हारने के बाद महिला मुखिया प्रत्याशी ने जमकर हंगामा किया. शहर के किशोरी सिन्हा महिला महाविद्यालय में दाउदनगर के 15 पंचायतों के लिए चल रहे मतगणना के बाद जब मुखिया पद के विजयी प्रत्याशियों के जीत की घोषणा की जा रही थी, उसी वक्त एक प्रत्याशी अपने हार की घोषणा पर हंगामा शुरू कर दिया. इस हंगामे के दौरान उसने अनुमण्डल पदाधिकारी से लेकर बीडीओ तक पर कई संगीन आरोप लगाते हुए मतदान दोबारा कराने की मांग की.

पुलिसकर्मियों की बातों को किया अनसुना

हारी हुई महिला प्रत्याशी के हंगामे को देखते हुए महिला पुलिसकर्मियों ने उसे हंगामा करने से रोका. मगर उसके सामने किसी भी पुलिसकर्मी की नहीं चली. पराजित हुई महिला प्रत्याशी नीतू देवी दाउदनगर के दबगर टोली की रहने वाली है और उसने शमशेर नगर पंचायत से मुखिया का चुनाव लड़ा था. आज मतगणना के बाद शमशेर नगर से अमृता देवी की जीत की घोषणा हुई. अमृता देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मीना देवी को 622 मतों से पराजित किया है.

अमृता देवी को 1951, तो मीना देवी को 1329 मत प्राप्त हुए. वहीं, नीतू देवी 1085 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहीं. लेकिन नीतू देवी ने आरोप लगाया कि वह 1085 मतों से संतुष्ट नहीं हैं, क्योंकि उन्हें पूरा विश्वास है कि मतदाता उनके साथ धोखा नहीं कर सकते. उसके द्वारा प्राप्त मत को उपविजेता का मत बता दिया गया. वास्तविक उप विजेता उसे होना चाहिये न कि मीना देवी को.

पराजित महिला नीतू देवी मतगणना परिसर में काफी देर तक हंगामा करती रही. हालांकि बाद में वरीय अधिकारियों द्वारा उन्हें शांत कराया गया. महिला ने इस मामले को चुनाव आयोग तक ले जाने की बात कही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026