Categories: पटना

नीतीश से मिलने के बाद बोले मुकेश सहनी, सभी 24 सीटों पर लड़ेंगे MLC चुनाव, JDU के खिलाफ भी उतारेंगे उम्मीदवार

पटना: बिहार में होने वाले MLC चुनाव को लेकर वीआईपी यानी विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि सभी सीटों पर वीआईपी अपना उम्मीदवार उतारेगी। यही नहीं मुकेश सहनी ने यह भी कहा कि जेडीयू के खिलाफ भी वे उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारेंगे।

बिहार सरकार में मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के मुखिया मुकेश सहनी फिलहाल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लगे हुए है। उनका पूरा ध्यान यूपी चुनाव पर है। आगरा में चुनाव प्रचार करने के बाद मुकेश दिल्ली गये जहां संयोगवश बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनकी मुलाकात हो गयी। आपकों बता दे कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर हैं और बिहार सदन में रुके हुए है। दिल्ली के बिहार सदन में जाकर मंत्री मुकेश सहनी ने उनसे मुलाकात की।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के बाद जब उनसे मीडिया ने मिलने का कारण जानने की कोशिश की। तब मुकेश सहनी ने बताया कि वे विभाग और सरकार से संबंधित मामलों पर चर्चा के लिए मिले थे। जब मीडिया ने पूछा कि आपकी पार्टी विधान परिषद का चुनाव कितने सीटों पर लड़ेगी। इस सवाल का जवाब देते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि वे सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे।

इसी बीच उन्होंने यह भी कहा कि एमएलसी चुनाव में जेडीयू के खिलाफ भी उनकी पार्टी वीआईपी उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारेंगी। इस दौरान यदि जेडीयू या किसी अन्य पार्टी का प्रत्याशी चुनाव हार जाता है तो इसमें उनकी गलती नहीं है। फिलहाल उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने का काम किया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026