रोहतास पुलिस ने तीन दिन पहले चोरी हुए 150 साल पुराने धूप घड़ी के ब्लेड को पुलिस ने बरामद कर लिया है। सूत्रों के अनुसार ब्लेड को बरामद कर लिया गया है। हालांकि बताया जा रहा है कि अधिकारिक रूप से जिले के पुलिस अधीक्षक आज इस पर प्रेस वार्ता कर जानकारी देंगे।
गौरतलब है कि एनिकट में बना यह धूप घड़ी बिहार में इकलौता है. जिसे 1871 में अंग्रेजों ने तैयार करवाया था। धूप की रोशनी से चलने वाले इस घड़ी डेहरी के लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। लोगों की भावनाओं को तब ठेस पहुंचा, जब तीन दिन पहले यह जानकारी मिली कि चोरो ने ऐतिहासिक धूप घड़ी के ब्लेड की चोरी कर ली है। जिसके बाद स्थानीय लोगों में ऐतिहासिक धरोहर तथा डेहरी के शान के गायब होने से पुलिस प्रशासन सहित जनप्रतिनिधियों के प्रति खासा उबाल भी देखने को मिल रहा था. वहीं लोगों ने पुलिस प्रशासन सहित सिंचाई विभाग पर लापरवाही व अनदेखी के गंभीर आरोप लगाए थे।
घटना के बाद रोहतास के एसपी आशीष भारती ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एसआईटी का गठन भी किया था. जल्द ही धूप घड़ी के ब्लेड को बरामद होने का दावा भी किया था, जिसमें डॉग स्क्वॉयड की मदद लेकर पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया गया था. पूरे मामले पर रोहतास के एसपी से आशीष भारती ने बताया कि कल प्रेस ब्रीफिंग के जरिए पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…