परवेज अख्तर/सिवान :- सरकार की ओर से गूगल प्ले स्टोर को इन 59 ऐप को अपने यहां से हटाने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं यानी अब ये सभी ऐप इन प्लेटफॉर्म पर नहीं मिलेंगे और कोई नया यूजर इन्हें डाउनलोड नहीं कर पाएगा।इन दो कंपनियों के अलावा सरकार ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स से भी इन ऐप को ब्लॉक करने को कहा है।
सरकार के सूत्रों का ये भी कहना है कि ये अंतिम लिस्ट नहीं है।सरकार की ओर से कुछ और नई ऐप का नाम इनमें जोड़ा जा सकता है यानी सुरक्षा के लिहाज से जो ऐप्लिकेशन खतरा होंगी,उन्हें भी बैन किया जा सकता है।
आपको बता दें कि सोमवार देर शाम को ही सरकार ने टिकटॉक,वीचैट समेत कुल 59 चाइनीज मोबाइल ऐप को देश में बैन कर दिया था।इसके बाद रात 12 बजे के बाद से ही गूगल प्ले स्टोर से ये ऐप हटते हुए नज़र आए।अब मंगलवार को टिकटॉक इंडिया की ओर से बयान जारी किया गया है।
टिकटॉक ने अपने बयान में दावा किया है कि ये अंतरिम आदेश है और सरकार की ओर से उन्हें सफाई देने के लिए बुलाया गया है।आपको बता दें कि सरकार की ओर से तर्क दिया गया है कि ये ऐप देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं और ये डाटा चोरी का काम करती थीं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…