Siwan News

बच्चे के मौत के बाद पिता ने करायी चिकित्सक पर प्राथमिकी

मारपीट के दौरान परिजनों का छीना चैन

परवेज़ अख्तर/सीवान:- आजकल चिकित्सको के लापरवाही से प्रसव करने आयी जच्चा या बच्चा की मौत हो जाना आम बात हो गयी है.बुधवार की रात प्रसव कराने आयी महिला को आशाओं ने चिकित्सक के साथ मिलकर जान ले ली.यह आग अभी बुझा नही की तब तक परिजनों के बिना सहमति के डिलेवरी के दौरान बच्चे की मौत हो गयी.इस मामले में बच्चे की पिता भलुआ निवासी शालिग्राम के पुत्र अमन कुमार यादव ने प्राथमिकी दर्ज कराया है.उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि मैं अपनी पत्नी अंशु देवी की डिलिवरी के लिए पकड़ी मोर स्थित डॉ. अनिता कुमारी श्रीवस्तव के पास गया था.जहाँ डॉक्टर ने प्रसूता को भर्ती कर लिया.प्रसव में देर होने के कारण मैन दूसरे डॉक्टर को दिखाने के लिए डिस्चार्ज करने की बात कही. क्योंकि मैंने डॉक्टर के बोर्ड पर (जीएएमएस) की डिग्री देख चुका था.मुझे शक भी हो गया था की यह डॉक्टर बिना एमबीबीएस डिग्री की है.मेरे और मेरे सास के डिस्चार्ज करने के आग्रह के बाद संध्या में डॉ. ने जबरन ऑपरेशन थियेटर पर ले गयी और मेरे पतिनि का डिलेवरी करवा दिया. जिसमे मेरे बच्चे की मौत हो गयी.जिसके बाद डॉक्टर से मने उनके पैड पर भर्ती के बाद उपचार का विवरण मंगा तो डॉक्टर जे द्वारा कुछ समय तक इधर उधर किया गया. जिसके बाद कुछ असमाजिक तत्वो को बुलाकर मेरे और मेरे बङे भाई के साथ मारपीट किया गया.मारपीट के दौरान मेरे और मेरे सास का सोने का चैन छीन लिया गया.इसके बाद महिला का इलाजे किसी अन्य चिकित्सक के पास हो रहा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026