छपरा

कोरोना काल के बाद लगा सीओ का जनता दरबार, चार फरियादी पहुंचे, जमीनी विवाद में फरियाद की जगी आस

छपरा: जिले के मशरख थाना परिसर में कोरोना काल के बाद जिलाधिकारी सारण सुब्रत कुमार सेन के आदेशानुसार पहली बार शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया।थाना परिसर में अंचलाधिकारी ललित कुमार सिंह के नेतृत्व में जनता दरबार लगाया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा भी उपस्थित रहे। जमीन से संबंधित शिकायत को लेकर कई लोगों ने अंचलाधिकारी से मिलते हुए जमीन पर हो रहे समस्याओ के बारे में आवेदन दिया। कोरोना काल के बाद पहली बार भूमी संबधी विवाद के निपटारे के लिए लगें जनता दरबार से ग्रामीण इलाकों में जमीनी विवाद के निपटारे की आस जगी।

आपकों बता दें कि कोरोना काल में थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट के मामले में जबरदस्त बढोतरी दर्ज की गई थी वही कोरोना वायरस संक्रमण के चलते जनता दरबार पर रोक लगा दी गई थी। शनिवार की जनता दरबार में चार मामले जमीनी विवाद के आए। जिसमें ब्रराहिपुर गांव के रामबदन सिंह ने संध्या देवी पर जबरन कब्जा,मशरक के टुनटुन प्रसाद बनाम अभय कुमार दीक्षित ने जमीन पर जबरन मकान बनाने,पचखंडा गांव के हंसाफीर के गोवर्धन महतो बनाम सम्पत महतो के बीच जबरन हिस्से की जमीन बिक्री, लक्ष्मण राय बनाम सिपाही राय के बीच जबरन जमीन कब्जाने का मामला दर्ज कराया गया। मामले में सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना काल से पहले 6 आवेदन लम्बित थें और 4 आवेदन नये आए। जिसमें सुनवाई के बाद 2 आवेदन का निष्पादन कर दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026