परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के एमएच नगर थाना के रजनपुरा गांव में बुधवार की देर शाम अनियंत्रित जीप के चपेट में आने से मासूम की मौत के बाद दूसरे दिन भी गांव में शोक व्याप्त रहा। मृतक की मां आशा देवी बेटे के गम में बार-बार बेहोश हो जा रही थी। मृतक रघुनाथपुर थाने के कड़सर फुलवरिया निवासी मुन्ना राम का पुत्र आर्यन (4) है। वह पिछले 6 माह से अपने मां के साथ ननिहाल आया था। मृतक तीन भाई-बहन में सबसे छोटा था। उसके भाई करण कुमार (8) तथा डिंपल कुमारी (6) का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के ग्रामीण परिजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। ज्ञात हो कि बुधवार की देर शाम सिसवन-सिवान मुख्य पथ पर रजनपुरा काली स्थान समीप चैनपुर की दिशा से आ रही जीप ने आर्यन को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक जीप को छोड़कर भागने में सफल रहा। ग्रामीण कुछ देर के लिए सड़क पर शव रख मुआवजे की मांग कर रहे थे। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जीप को कब्जे में ले लिया तथा लोगों को समझाकर शांत कराया। इस मामले में पीड़ित के घर वाले स्थानीय थाना में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…