परवेज अख्तर/सिवान : जिले के नौतन थाना क्षेत्र के कुरमौटा की एक महिला की सिवान में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। ज्ञात हो कि उक्त गांव के झुनझुन यादव की पत्नी निर्मला देवी सोमवार को अपनी बहन के दामाद को देखने सिवान जा रही थी। उसकी बहन का दामाद सिवान के एक अस्पताल में चल रहा है जिसे देखने के लिए वह सुबह सात बजे घर से निकली थी। वह किसी परिजन के साथ जाने के लिए बड़कागांव गांव गई थी और वहां से मीरगंज आकर सिवान जाने के लिए बस में सवार हुई। बस मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमलोरी गांव के समीप चक्का फटने की वजह से पलट गई। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई। मृतक में वह भी शामिल थी। यह जानकारी देते हुए उसकी जेठानी रोने लगे। समाचार लिखे जाने तक महिला के घर पर पूछताछ करने वालों का तांता लगा हुआ था। वहीं परिजनों के चीत्कार से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। आसपास के ग्रामीण परिजनों को सांत्वना दे रहे थे। मृतका को एक पुत्र तथा दो पुत्री है। पति घर पर रहकर मजदूरी करते हैं। बच्चे सभी नाबालिग हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…