परवेज अख्तर/सीवान : जिले के असांव थाना के गुलाम मियां के टोला पिपरहिया गांव की ज्ञांती देवी की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद देर रात पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंप दिया। शव गांव में पहुंचते हो मातमी सन्नाटा छा गया। मृत महिला के पति एवं बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बतादें कि शुक्रवार की देर संध्या ज्ञांती देवी अपने बीमार पति लालबहादुर यादव का कन्हौली से इलाज कराकर घर लौट रही थी। इसी बीच बाइक चला रहे युवक से अचानक नीलगाय टकरा गई। इस दुर्घटना में ज्ञांती की मौत हो गई। मृत महिला को तीन पुत्र एवं तीन पुत्री हैं, जिसमें दो पुत्री एवं एक पुत्र का शादी हो चुकी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। इसमें यूडी प्राथमिकी दर्ज किया जाएगी।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…