Categories: पटना

कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद सरकार लेने जा रही है निर्णय….आगामी 7 फरवरी से खुल सकता है स्कूल….

पटना: कोरोना के मामलों में आई कमी के बाद बिहार सरकार एक बार फिर राज्य में स्कूल खोलने का निर्णय लेने जा रही है। 7 फरवरी से राज्य के स्कूल खुल जायेगे. शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को कहा कि आपदा प्रबंधन की बैठक के बाद इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

हालाँकि उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए स्कूल खोलने पर निर्णय लिया जा रहा है. 7 फरवरी से एक बार फिर ऑफलाइन क्लास की शुरुआत होगी. यानी बच्चे अब स्कूल जा सकेंगे. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की स्थिति के अनुरूप एक साथ या चरणबद्ध तरीके से स्कूल और अन्य शिक्षण संसथान खुलेंगे. मंत्री के इस बयान के बाद अब बिहार में लगभग एक माह से बंद स्कूल, कोचिंग और कॉलेज को फिर से शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है. इस बात के संकेत शिक्षा विभाग की तरफ से भी दिए गए हैं. फिलहाल, कोरोना गाइडलाइन के कारण छह फरवरी तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने के निर्देश हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि इसके बाद स्कूलों को बंद रखने का आदेश वापस लिया जा सकता है।

शिक्षा मंत्री की घोषणा के बाद अब माना जा रहा है कि आगामी सात फरवरी से सभी शिक्षण संस्थानों को फिर से खोल दिया जाएगा. संक्रमण की मौजूदा दर कायम रही या क्षीण पड़ी तो प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग व अन्य शैक्षणिक संस्थानों के 7 फरवरी से खोल दिए जाएंगे. बिहार में कोरोना रिकवरी दर 88 फीसदी है, जो कि देश के दूसरे राज्यों की तुलना में सबसे अधिक है. ऐसे में सरकार शिक्षण संस्थानों को खोले जाने की अनुमति दे सकती है।. हालांकि इसको लेकर अंतिम फैसला राज्य सरकार द्वारा गठित आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026