Categories: पटना

हार के बाद मुखिया प्रत्याशियों के अंदर ‘कसक’, गया में अब युवक को पीटा, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

गयाः बिहार के गया जिले में पंचायत चुनाव के पहले चरण में 24 सितंबर को बेलागंज और 26 सितंबर को खिजरसराय में मतगणना हुई थी. इन दोनों प्रखंडों की सभी पंचायत के नवनिर्वाचित मुखियों को प्रमाणपत्र भी दे दिया गया. अब गया के खिजरसराय प्रखंड की सिसवर पंचायत से हारे मुखिया प्रत्याशी जयराम यादव का युवक को पीटते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके पीछे वोट नहीं देने का कारण बताया जा रहा है. घटना गुरुवार की सुबह की है.

बताया जाता है कि वीडियो में जिस युवक की पिटाई की जा रही है वह बकथर गांव का रहने वाला है. मुखिया प्रत्याशी जयराम यादव गांव से गुजर रहे थे तभी युवक योगेंद्र यादव पर नजर पड़ी जिसपर समर्थकों ने बताया कि इसने वोट नहीं दिया था उसके बाद हारे प्रत्याशी ने जमकर धुनाई करनी शुरू कर दी. जयराम यादव पिछले 15 वर्षों से सिसवर पंचायत के मुखिया थे. इस बार चुनाव हारे हैं. लोगों ने कौशल यादव को यहां से जिताया है.

मारपीट के वक्त लोगों ने बना लिया वीडियो

घायल योगेंद्र यादव ने बताया कि वह गांव से बाजार खाद खरीदने के लिए निकला था. इस दौरान गांव के रास्ते में रोककर पिटाई शुरू कर दी गई. इसे देख उसका भाई भी बचाने पहुंचा तो उसकी भी पिटाई कर दी गई. कहा कि पूर्व मुखिया जयराम यादव और पिंटू के द्वारा पिटाई की गई है. शोर मचाने के बाद लोग दौड़े और किसी तरह से जान बचाकर वहां से वो लोग भागे. मारपीट करते हुए गांव के ही लोगों ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

घटना के बाद घायल योगेंद्र यादव ने खिजरसराय थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया. इसके बाद पुलिस ने मुखिया प्रत्याशी जयराम यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026