सिवान शहर में परीक्षा समाप्ति के बाद परीक्षार्थियों में जमकर मारपीट, दानिश और जीशान गंभीर रूप से घायल

मारपीट के दौरान अफरा-तफरी का माहौल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुदर्शन चौक के समीप स्थित डीएवी विद्यालय के परीक्षार्थियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई है.जिसमें दोनों तरफ से लाठी, डंडा, रॉड जमकर चली.जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में मोहम्मद दानिश और मोहम्मद जीशान शामिल है.जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया.घटना के संबंध में मोहम्मद जीशान ने बताया कि मैं मैट्रिक का परीक्षा देने के लिए गया हुआ था.परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहर निकाला तभी कुछ लड़कों ने कहा कि यही है . जिसके बाद वे लोग मारने पीटने लगे. तभी मैंने इसकी सूचना अपने साथियों को दी. जहां साथी भी घटना स्थल पहुंचे और दोनों तरफ से मारपीट हुई.

जिसमें हमलोग गंभीररूप से घायल हो गये. इधर मारपीट के क्रम में पुरा सुदर्शन चौक पर भगदड़ मच गया और सभी लोग भागने लगे. इसी क्रम में मोहम्मद दानिश का बाइक दूसरे गुट के परीक्षार्थियों ने ईंट से काफी क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने समझा बूझकर मामले को शांत कराया और दोनों की इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. मोहम्मद दानिश ने कहा कि हमारे बीच उन लोगों से किसी प्रकार का विवाद नहीं था .अचानक वे लोग जीशान को मरने पीटने लगे. जिसका बीच बचाव हम लोग करने गये तो वे लोग मुझे भी मारने लगे जिसको लेकर मारपीट हुई.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026