परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी प्रखंड के दियारा क्षेत्र में सरयू नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि अचानक जलस्तर बढ़ने से खेती योग्य करीब 10 एकड़ से अधिक भूमि नदी में समा गई है। ग्रामीणों का कहना है कि विगत 20 वर्षों में इस तरह का जलस्तर नहीं बढ़ा था। लगातार चौथे दिन भी जलस्तर बढ़ने से किसानों में काफी निराशा हो गई है। एक तरफ सब्जियों की फसल फल-फूल सहित नदी के कटाव में बह गई, वही लगातार पानी बढ़ने से दियारा में पके गेहूं की फसल की कटाई नहीं हो पाई है और न तो कोई कंपाइन ही दियारा क्षेत्र में पहुंच पा रहा है, न ही ट्रैक्क्टर या थ्रेशर ही दियारा क्षेत्र में पहुंच पाया है जिससे गेहूं की कटाई या दवनी हो सके। इस विपरीत परिस्थितियों में शासन प्रशासन के तरफ से किसी तरह की मदद किसानों को नहीं मिल रही है। बाढ़ विभाग के एसडीओ अतुलेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली है, जल्द ही जांच कर उचित सहयोग किया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…