परवेज अख्तर/सिवान : मंगलवार को लगभग तीन करोड़ की लागत से बने जीरादेई मॉडल थाना भवन का उद्घाटन एसपी नवीन चंद्र झा ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान एसपी के साथ एएसपी कांतेश मिश्रा, एसडीओ अमन समीर, विधायक रमेश सिंह कुशवहा, मैरवा थानाध्यक्ष संजीव सिंह निराला, जीरादेई थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहित जिले के तमाम पुलिस पदाधिकारी नए भवन के उद्घाटन का गवाह बने। एसपी नवीन चंद्र झा ने कहा कि आज मेरे लिए सबसे गौरव की बात है कि आज मुझे देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद के पैतृक गांव जीरादेई के नए थाने भवन का उद्घाटन का मौका मिला है। एसपी ने कहा कि किसी भी सूरत में जिले में अपराध और अपराधियों से समझौता नहीं हो सकता। किसी भी तरह के अपराध और अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। नए थाने भवन से पुलिस महकमा में काफी खुशी देखने को मिली। इस दौरान पूजा अर्चना के साथ लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। बता दें कि देश की आजादी के बाद 1982 में जीरादेई के स्थानीय लोगों की मांग पर तत्कालीन डीएम विद्यानंद मिश्रा तथा पुलिस अधीक्षक आनंद शंकर ने जीरादेई में पुलिस चौकी की स्थापना की तथा भुनेश्वर प्रसाद को थानाध्यक्ष बनाया था। तब से आज तक जीरादेई को अपना थाना भवन नसीब नहीं था। लोगों के मन मे हमेशा यह कशक रहती थी कि देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जन्मस्थली जीरादेई को आज भी थाना भवन नसीब नहीं हुआ था। मौके पर बीजेपी नेता विनोद तिवारी, राजद नेता हरेंद्र सिंह, संजय सिंह, सरोज सिंह राणा, लाल बाबू प्रसाद, महात्मा भाई, रमेश यादव, चंद्रशेखर सिंह, रामेश्वर सिंह, राष्ट्रसृजन के संयोजक ललितेश्वर कुमार राय, पूर्व मुखिया रामेश्वर राय, मुखिया खुर्शीद आलम, रूपक दुबे सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…