हसनपुरा में अनूप की हत्या के बाद दूसरे दिन गांव में शोक का माहौल

परवेज़ अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के रामपुर निवासी अजय राम के पुत्र अनूप कुमार की मैरवा में हुई हत्या की घटना के दूसरे दिन शनिवार को भी गांव में सन्नाटा पसरा रहा। स्वजनों के रोने से माहौल गमगीन हो गया। मृतक के घर से रोने बिलखने की आवाज सुन बर्बश लोगों की आंखें नम हो जा रही थी। शुक्रवार की देर शाम मृतक के माता- पिता सहित अन्य स्वजन पैतृक गांव पहुंचे थे। लोग यह कह रहे थे कि आखिर अनूप ने किसी का क्या बिगाड़ा था, बदमाशों ने हत्या क्यों की, यह बात स्वजनों के समझ से परे है। स्वजनों की मानें तो अनूप माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसका नेवी में चयन हो गया था। घर पर ज्वाइनिंग लेटर भी आ गया था। मगर मां ने अनूप को इकलौते बेटे होने कारण नेवी में नौकरी नहीं करने दिया, लेकिन इधर होनी को कुछ और ही मंजूर था।

शनिवार की सुबह अनूप का अंतिम संस्कार जई छपरा स्थित श्मशान घाट पर किया गया। मृतक तीन बहनों में घर का इकलौता पुत्र था। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। मंझली बहन की शादी की तिथि अगले सात जुलाई को निर्धारित थी, जिसको ले शादी की तैयारी के लिए अनूप दिल्ली से अपने घर रामपुर आ रहा था। लेकिन ट्रेन पकड़ने के अगले दिन जब वह घर नहीं पहुंचा तो स्वजनों को चिंता हुई। वे चारों तरफ खोजबीन करने लगे। तभी शुक्रवार की सुबह मैरवा में रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना मिली। जहां भागे भागे स्वजन वहां पहुंचे तो देखा कि अनूप की नग्न अवस्था में शव पड़ा था। पेट और पीठ पर चाकू और जांघ पर गोली लगने के निशान थे। वहीं अनूप की मौत की घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

अनूप हत्याकांड की जांच कर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

एमएच नगर थाना के रामपुर निवासी अजय राम के पुत्र अनूप की मैरवा में हत्या कर शव को रेलवे ट्रेक पर फेंकने के मामले में जिला पार्षद ब्रजेश सिंह ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर इसमें संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। जिला पार्षद ने कहा कि वह अपनी बहन की शादी समारोह की तैयारी के लिए घर आ रहा था। तभी बदमाशों ने उसकी हत्या कर मैरवा में शव को नग्न स्थिति में फेंक दिया था। उन्होंने एसपी से इसकी गहनता से जांच करा कार्रवाई की मांग की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026