Categories: पटना

नए साल की पार्टी के बाद बोलेरो से घर लौट रहे परिवार को ट्रक ने कुचला, 11 लोग गंभीर रूप से घायल

गोपालगंज: नए साल का जश्न मनाकर यूपी से लौट रहे बोलेरो को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। बताया गया कि उस समय बोलेरो में ड्राइवर सहित 11 लोग मौजूद थे, जो इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा कि घायलों में चार की हालत बेहद नाजुक है। जिन्हे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

यह हादसा एक जनवरी की देर रात कुचायकोट थाने के भठवा मोड़ के पास एनएच-27 पर हुआ। बताया जाता है कि कुशीनगर से पिकनिक मनाकर घर लौटने के दौरान कुचायकोट थाने के भठवा मोड़ के पास एनएच-27 पर अनियंत्रित दिशा से ट्रक घुस गया और बोलेरो में टक्कर मार दी।

हादसा इतना दर्दनाक था कि ट्रक बोलेरो सवार लोगों को करीब डेढ़ सौ मीटर तक घसीटते रहा. बोलेरो में सवार लोग कुछ समझ पाते तब तक ट्रक लेकर चालक फरार हो गया. पुलिस के मुताबिक बोलेरो में अधिकतर छोटे-छोटे बच्चे थे, जिन्हे गंभीर चोटें आयी है। वहीं, इस हादसे के बाद कुचायकोट पुलिस के पहुंचने पर बोलेरो में सवार सभी 11 घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026