Categories: पटना

सियासी घटनाक्रम के बाद मंत्री ने अधिकारियों को माफ किया…..विधानसभा में बोले.. DM और SSP ने घर पर आकर माफी मांगी….

पटना: बिहार विधानसभा में 24 घंटे पहले जैसे सियासी घटनाक्रम की शुरुआत हुई थी उसका पटाक्षेप हो गया है. मंत्री जीवेश मिश्रा ने गुरुवार को प्रश्नोत्तर काल के दौरान भी आरोप लगाया था कि उन्हें पटना के डीएम और एसएसपी ने अपमानित किया. इसके बाद ना केवल विधानसभा बल्कि सरकार के स्तर पर भी हड़कंप मच गया था।

जीवेश मिश्रा के मसले पर विधानसभा में पहले हंगामा हुआ और फिर बाद में अध्यक्ष ने इस मसले पर डीजीपी तक को तलब कर दिया. आज सुबह जांच रिपोर्ट देने का आदेश भी दिया गया. विधानसभा की कार्यवाही गुरुवार को तो खत्म हो गई लेकिन उसके बाद सरकार के स्तर पर डैमेज कंट्रोल की कवायद जारी रही. अब ठीक 24 घंटे बाद मंत्री जीवेश मिश्रा ने आज प्रश्नोत्तर काल के दौरान ही विधानसभा में इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने अधिकारियों को माफ कर दिया है।

दरअसल बीती रात पटना के डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी उपेंद्र शर्मा चुपके से मंत्री के आवास पर गए थे. मंत्री जीवेश मिश्रा ने रात के वक्त तो कुछ नहीं कहा लेकिन आज विधानसभा में उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि डीएम और एसएसपी उनसे माफी मांगने आए थे. अब मंत्री जी ने दोनों अधिकारियों को माफ कर दिया है और इसके साथ ही इस पूरे घटनाक्रम का पटाक्षेप भी हो गया है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026