परवेज अख्तर/सिवान:- बसंतपुर में एक नवविवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत के बाद गुरुवार की दोपहर मृतका का शव पोस्टमोर्टम करा कर उसके ससुराल पहुंचा. शव आने पर लोगों की भीड़ मृतका के ससुराल में जुट गई. जहां मृतका के ससुराल पक्ष के लोग फरार थे व शव को कब्जे में लेने वाला कोई परिजन नही पाया गया. मृतका के मायके पक्ष के लोगों की पहल पर कुछ बुद्धिजीवियों व ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार एक पट्टीदार से करा दिया. मृतका बसंतपुर के गोलू कुमार उर्फ संजीत की पत्नी चंदा देवी (23) थी. बता दें की बुधवार की दोपहर नवविवाहिता की मौत उसके ससुराल में संदेहास्पद स्थिति में हो गई. सूचना मिलने पर मृतका के मायके वाले बुधवार की शाम बसंतपुर पहुंचे व सूचना पुलिस को दिया. सूचना मिलते ही बसंतपुर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार, एसआई अखिलेश सिंह, एएसआई सुरेंद्र कुमार गहलोत, जगदीश प्रसाद, ललित यादव दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कागजी कारवाई पूरी कर शव को बुधवार की देर शाम पोस्टमार्टम में भेज दिए. मृतका के गर्दन पर काला निशान नजर आ रहा था.
मृतका चंदा देवी की शादी 21 नवंबर को ही बसंतपुर के वीरेंद्र साह के बेटे गोलू कुमार के साथ हिन्दू रीति-रिवाज के साथ हुई. शादी के महज 34 दिन बाद ही नवविवाहिता की मौत को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही हैं. वहीं मृतका के पिता व सारण के मांझी थानक्षेत्र के खुर्द भलुआ निवासी मदन साह ने दहेज के लिए बेटी की हत्या कर देने का आरोप बेटी के ससुराल वालों पर लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है. समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही थी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…